अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन का आयोजन रायरंगपुर, मयूरभंज ज़िला, 22 दिसम्बर ओडिशा में

ओडिशाआदिवासी न्यूज़ रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन का आयोजन रायरंगपुर, मयूरभंज ज़िला, 22 दिसम्बर ओडिशा में.

1) 5 और 20 नवम्बर, 2020 को नेताओं और जनता को जगाने हेतु 5 प्रदेशों में जन जागरण सभा, पुतला दहन आदि करना। नवंबर / दिसम्बर 2020 के दौरान सरना धर्म कोड के लिये सर्वत्र रैली, मीटिंग, जुलूस आदि का आयोजन करना।
2) 15 नवंबर 2020 से एक सप्ताह के लिए 5 प्रदेशों के 12 जोन ( झारखंड के संथाल परगना, बोकारो और कोल्हान जोन; बंगाल के पुरुलिया, हुगली और मालदा जोन; आसाम के अप्पर असम और लोअर असम जोन, बिहार के पूर्णिया- कटिहार- किशनगंज जोन तथा ओडिशा के बारीपदा और रायरंगपुर जोन और रांची जोन में 12 सरना धर्म सगड़ ( रथ ) चलाने का निश्चय किया है।
3) 15 नवंबर से 30 नवंबर 2020 के बीच 5 प्रदेशों में दूसरे संगठनों के साथ मिलकर कम से कम एक संयुक्त जनसभा का आयोजन करना।
4 ) 30 नवंबर 2020 तक भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों और नेताओं से सरना धर्म कोड की मान्यता संबंधी सहयोग के लिए जन संपर्क करना ।
5) रविवार, 8 नवंबर 2020 को रांची प्रेस क्लब में दिन के 11:00 से 1:00 बजे तक आदिवासी सेंगेल अभियान ( ASA ), केंद्रीय सरना समिति ( फूलचंद तिर्की, भुवनेश्वर लोहरा) KSS, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (सत्यनारायण लकड़ा) ABAVP द्वारा प्रायोजित समन्वय बैठक करना और 1:00 बजे से पत्रकार सम्मेलन। इस बैठक में बिहार बंगाल उड़ीसा असम झारखंड आदि के संगठन प्रतिनिधि शामिल होंगे।

7) “नया कोल्हान बनाना है” – के संकल्प के साथ बृहस्पतिवार , 5 नवंबर 2020 को कोल्हान जोन के लिए एक विशेष बैठक आसुरा हाई स्कूल मैदान, झींकपानी प्रखंड, पश्चिम सिंहभूम जिला, झारखंड में दिन 10 बजे से आयोजित है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू और राष्ट्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू संबोधित करेंगे।
9. ASA अपनी 5 प्रमुख मुद्दों ( सरना धर्म, झारखंडी डोमिसाइल, संताली राजभाषा, असम- अंडमान के झारखंडी आदिवासी को ST का दर्जा देना, वीर शहीदों सिदो मुर्मू – बिरसा मुंडा के वंशजों के लिये 2 ट्र्स्ट का गठन ) के लिए 5 प्रदेशों में जनांदोलन जारी रखेगी।
10. ASA द्वारा 22 दिसम्बर ( संताली भाषा औऱ संताल परगना हासा विजय दिवस ),23 दिसम्बर ( सरना धर्म कोड और यूनिफाइड रूल गाइडबुक फ़ॉर संतालस ) और 24 दिसंबर 2020 ( पेसा पंचायत कानून 1996 ) को “अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन” का आयोजन रायरंगपुर, मयूरभंज ज़िला, ओडिशा में आयोजित करना।