आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना
Source By TNN local
आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना :
आर्थिक सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा दे रही आदिवासी महिला सशक्तीकरण योजना
आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना : किराना दुकान चलाकर दशोदा हुई आत्मनिर्भर
आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना : नयापारा महासमुंद जिले के निवासी दशोदा ध्रुव ने आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना का लाभ लेकर एक आदर्श ग्रामीण की मिसाल पेश की है। 47 वर्षीय ध्रुव ने योजना के तहत 1 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया है, जिससे उन्होंने एक किराना दुकान शुरू की है, जिसका वह सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। दुकान से हर महीने 8 से 10 हजार रुपये कमाए जा रहे हैं और आपके परिवार का भरण पोषण कर रही है। श्रीमती ध्रुव ने बताया कि उनके पति पहले एक मजदूर के रूप में काम करते थे और वे एक गृहिणी थीं। उन्होंने बताया कि दुकान निवेश से उनकी मासिक आय में वृद्धि हुई है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, और आत्मनिर्भर हुई है।













